
भाजपा जिला अध्यक्ष ने दी बजट पर प्रतिक्रिया
रेवाड़ी, 1 फरवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लगातार 8वीं बार संसद में बजट पेश किया। केंद्रीय बजट 2025-26 में कर नीतियों, खर्च की प्राथमिकताओं और सब्सिडी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जोर दिया गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने बताया कि केन्द्रीय बजट 2025-2026 जनता की आशाओं और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने वाला बजट है। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री ने बजट में 12 लाख रुपये तक की आय कर-मुक्त होगी। उन्होने बताया कि यह एक ऐतिहासिक बजट होगा जिससे मध्यम वर्ग को सीधा लाभ पहुंचेगा। जिला अध्यक्ष ने बताया कि हम दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था है। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री ने इस बजट को आकांक्षाओं का बजट भी बताया है और इस बजट में सभी वर्गों के विकास पर ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के हितों का ध्यान रखती है।