
Bilkul Sateek News
नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय वॉलीबॉल संघ के चुनाव आयोजित किए गए। जिसमें वीरेंद्र कंवर व रामानंद चौधरी ग्रुप को एकतरफा जीत मिली है।
भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने नागालैंड के प्रेम सिंह बेजोर को दो वोट से हराया। कंवर को कुल 33 वोट मिले, जबकि प्रेम सिंह को 31 वोट मिले वहीं बिहार के आनंद शंकर के पक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा।
उपाध्याय पद पर तेलंगाना के एन वी हनमनाथ और असम के सुशांत विश्वा 36-36 मतों के साथ उपाध्यक्ष चुने गए वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर मध्यप्रदेश के हरि सिंह चौहान ने चुनाव जीता। इसके अलावा संयुक्त सचिव पदों के लिए हुए चुनाव में दिल्ली ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कुलदीप वत्स और आनंद शंकर ने जीत हासिल की।
ध्यान रहे कि भारतीय वॉलीवॉल महासंघ के इन चुनावों को पार्दर्शिता के सम्पन्न करवाने के लिए न्यायालय द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति पी. कृष्ण भट (सेवानिवृत्त) की निगरानी में मतदान हुआ।
चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर इस दौरान खेल मंत्रालय, भारतीय ओलंपिक संघ और अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल महासंघ (एफआईवीबी) के प्रतिनिधि भी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। वहीं भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा भी यहां पहुंची।