 
        Bilkul Sateek News
चंडीगढ़, 31 अक्टूबर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज राष्ट्रीय एकता दिवस पर हरियाणा सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन किया।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि लौह पुरुष सही मायने में राष्ट्रीय एकता की प्रतिमूर्ति थे और इसके बेजोड़ शिल्पी थे। आज भारत दुनिया की महाशक्ति बनने की राह पर है, इसकी नींव डालने का काम लौहपुरुष सरदार पटेल ने किया था। उन्होंने कहा कि आजादी के समय देश राजे-रजवाड़ों व रियासतों में बंटा था, सरदार पटेल ने 562 रियासतों का भारतीय संघ में विलय करवाकर अखंड भारत और राष्ट्रीय एकता की नींव डाली।
सैनी ने कहा कि उनके अखंड भारत के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर पूरा किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

 
                        

 
         
         
        
 
         
         
        