Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 28 दिसंबर। गुरुग्राम में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मामला गुरुग्राम के सेक्टर-9 का है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कितना भयानक था इसे आप खुद देखकर अंदाजा लगा सकते हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मौके से ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है, हालांकि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि ट्रक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। वहीं, पुलिस मृतक की पहचान कराने का भी प्रयास कर रही है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा।




