
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 4 अगस्त। गुरुग्राम के SPR Road पर देररात दिल्ली निवासी एक 40 वर्षीय व्यक्ति को को कुछ हमलवारों ने गोलियों से छलनी कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस देररात मौके पर मौजूद रही और पूरे मामले की छानबीन करती रही। हत्या का कारण प्रॉपर्टी विवाद माना जा रहा है। वहीं, इस हत्या को हरियाणवीं सिंगर पर हमले से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी भी अधिकारी ने ये पुष्टि नहीं की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हत्या सेक्टर 77 अपॉजिट पाम हिल्स सोसाइटी के पास रात करीब नौ बजे की गई।
हत्यारों ने रोहित शौकीन पुत्र महावीर सिंह निवासी कमरूदीन नगर नांगलोई थाना निहाल विहार दिल्ली पर पर गोलियां बरसाई जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस की अलग अलग टीमें घटनास्थल पर पहुंची और घटना के बारे में गहनता से जानकारी जुटाने लगी। प्रारंभिक जांच में रोहित के शरीर पर 2-3 गोलियों के निशान मिले हैं।
बताया जा रहा है कि कार सवार रोहित को SPR रोड पर डिलीवरी कंपनी की टी शर्ट पहने हुए हमलावरों ने घेर कर मारा। हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाई, जिसमें से दो से तीन गोलियां रोहित को लगी। सूचना मिलने पर पुलिस रोहित को तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।