कंपनी से मेटल स्क्रैप चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 4 सितंबर। फरीदाबाद पुलिस ने कंपनी से मेटल स्क्रैप चोरी करने के मामले में करने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सराय ख्वाजा में आदित्य निवासी सेक्टर-15 ने दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उनकी कम्पनी गैलेक्सी इन्स्ट्रूमेन्ट प्रा.लि. सेक्टर-27C मथुरा रोड फरीदाबाद से मेटल स्क्रैप की चोरी हुई है। जिस शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा DLF ने कार्रवाई करते हुए राहुल निवासी शाह फतेहपुर उ.प्र. और रवि निवासी गांव सुरजीपुर आजमगढ उ.प्र. हाल सराय ख्वाजा फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि रवि उसी कम्पनी में काम करता है। 30/31 अगस्त की रात को वह अपने साथी राहुल के साथ मिलकर दीवार कूदकर अन्दर घुसे और मेटल स्क्रैप चोरी करके ले गए।
आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।




