
पत्नी ने घरेलू हिंसा का मामला करवा रखा था दर्ज
केस वापस नहीं लेने पर था परेशान पति
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 26 फरवरी। गुरुग्राम पुलिस ने पत्नी पर कार चढ़ाकर उसको मारने की कोशिश करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति के खिलाफ पहले से ही घरेलू हिंसा शिकायत दर्ज है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-37 थाने में एक महिला ने 24 फरवरी को शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और घर से निकाल देने की धमकी देता था। जिसके बाद उसने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दे रखी थी। जिसके बाद से उसका पति और ससुराल वाले मामला वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी देते थे। उसी मामले में 20 फरवरी को वह अदालत में पेश होने के बाद नरसिंहपुर में टाटा पास्को कंपनी के पास से पैदल ही अपने घर जा रही थी। तभी उसके पति ने अपनी गाड़ी से टक्कर मारकर उसकी जान लेने की कोशिश की। जिसमंे उसको काफी चोंटे आई। इसको लेकर सेक्टर-37 में मामला दर्ज किया गया था।
गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में आज मोहम्मदपुर झाड़सा निवासी 30 वर्षीय सागर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि सागर पत्नी द्वारा केस वापस नहीं लेने से परेशान था और उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।