
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 26 फरवरी। गुरुग्राम पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया है। नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर घर के कार्य करवाए जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़की को झारखंड से लाया गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग दिल्ली ने गुरुग्राम के थाना पालम विहार को एक पत्र लिखा था। जिसमें 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को गुरुग्राम के विभिन्न स्थानों पर बंधक बनाकर घरेलू काम कराने और उसे घर नहीं जाने देने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस नाबालिग लड़की को रेस्क्यू करने के लिए दिए गए पते पर पहुंची, लेकिन नाबालिग लड़की वहां पर नहीं मिली। इसके बाद 24 फरवरी को गुरुग्राम पुलिस ने एक स्पेशल रेस्क्यू टीम बनाकर नाबालिग लड़की की तलाश की। टीम ने सेक्टर-23 में एक सीनियर सिटीजन घर से नाबालिग लड़की को बरामद किया। जिसके नाबालिग लड़की को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया। नाबालिग लड़की से मारपीट भी की जाती थी और समय पर खाना भी नहीं दिया जाता था। उससे दिन भर खूब काम लिया जाता था। एक साल पहले झारखंड से लाई गई इस लड़की के मेहनतामा के करीब एक लाख रुपये बकाया भी हो गया था, जिसे नहीं दिया जा रहा था। बकाया मांगे जाने पर उसे धमकाया भी जाता था। उसे घर भी नहीं जाने दिया जाता था। नाबालिग लड़की के परिजनों ने महिला आयोग से अपनी बेटी को बचाने की गुहार लगाई थी।