Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 20 सितंबर। गुरुग्राम में आज सुबह एक सामान से भरे कैंटर में आग लगी। आग लगने के बाद वहां जाम लग गया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कैंटर में आग सुबह नौ बजे के करीब रामगढ़ गांव के गुर्जर चौक पर लगी। कैंटर में शेटरिंग का सामान भरा हुआ था। आग लगने से वहां जाम लग गया। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दमकल विभाग के अधिकारियों की मानें तो कैंटर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और धुआं निकलने लगा। ड्राइवर ने जब धुआं निकलते देखा तो वह तुरंत ही नीचे आ गया और कैंटर में मौजूद अन्य लोगों को भी नीचे उतार दिया गया। देखते ही देखते धुआं आग की लपटों में तब्दील हो गया।
इस घटना के कारण यहां जाम की स्थिति बन गई। ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसने वाहनों को डायवर्ट कर दिया और जाम खुलवाया। इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।




