कैथल में अवैध लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश
कैथल-कुरुक्षेत्र की स्वास्थ्य टीम ने दलाल को किया गिरफ्तार
गर्भवती महिला से 30000 में हुआ था सौदा तय
जांच मशीन को सील किया
Bilkul Sateek News
कैथल/कुरुक्षेत्र, 22 मार्च। कैथल और कुरुक्षेत्र की स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कैथल में अवैध लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक दलाल को गिरफ्तार किया है। गिरोह तीस हजार रुपये में अवैध रूप से लिंग जांच कर रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया था। सूचना के मुताबिक गिरोह 30 हजार रुपये में अवैध रूप से लिंग जांच कर रहा था। इस मामले में कुरुक्षेत्र टीम ने कैथल टीम से संपर्क किया। जिसके बाद कुरुक्षेत्र कैथल ने भी एक विशेष टीम बनाई।
गर्भवती महिला को दलाल ऋषिपाल द्वारा कैथल के पिहोवा चौक पर बुलाया गया। दलाल ने महिला को अपनी बाइक पर बिठाया और जब वह मानस गांव से बाहर कैथल की ओर बढ़ा तभी कुरुक्षेत्र और कैथल की संयुक्त टीम ने पुलिस की सहायता से उसे दबोच लिया। कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टर राजेश सभरवाल ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई पीएनडीटी एक्ट के तहत की गई है।
बाइटः डॉ. राजेश सभरवाल, एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र