
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 22 मार्च। कायवेद वेलफेयर फाउंडेशन ने आज पर्यावरण संरक्षण को लेकर राजकीय प्राथमिक पाठशाला सिही में पौधारोपण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विद्द्यालय प्रागंण में कई तरह के पौधों का रोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कायवेद वेलफेयर फाउंडेशन की 17 वर्षीय कायरा ने बताया कि वह गुरुग्राम में 12वीं कक्षा की छात्रा है। वह अपने छोटे भाई वेदांते (12) के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करती है। ये काम कई सालों से करते आ रहे हैं। उन्होंने आज तक सैकड़ों पौधों का रोपण किया है। फाउंडेशन इस कार्य को बखूबी अंजाम दे रहा है। कायरा ने बताया कि हम दोनों भाई-बहनों को इसकी प्रेरणा उसे अपने माता-पिता से मिली।
दोनों भाई-बहनों ने स्कूली छात्रों को छात्रों को पौधों और पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूक किया और प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि पौधे पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं जो धरती में ऑक्सीजन का प्रवाह करते हैं।
इनमें से कई जड़ी-बूटियां भी होती हैं जो मनुष्य की बीमारियों को दूर करने के काम आती हैं। जितने ज्यादा धरती पर पेड़-पौधे होंगे उतना पर्यावरण संतुलित रहेगा और बढ़ती गर्मी पर अंकुश लगेगा।
इस मौके पर पार्षद और मुख्य अध्यापिका ने भी पौधारोपण की महत्ता पर छात्रों को प्रोत्साहित किया।