Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 14 नवंबर। फरीदाबाद के सिद्धपीठ हनुमान मंदिर संस्था द्वारा पिछले कई दशकों से चलाए जा रहे डॉक्टर अनिल मलिक स्कूल में आज 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रशासन द्वारा दो नन्हें बच्चों को जवाहरलाल नेहरू की वेशभूषा में प्रस्तुत किया गया और छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बच्चों में भारी खुशी और उत्साह देखा गया। सभी ने बाल दिवस को धूमधाम से मनाया और कार्यक्रम का आनंद लिया।
वहीं, इस मौके पर पंडित जवाहरलाल बने दो नन्हें छात्रों ने जवाहरलाल की जीवनी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे, जिसके चलते उन्हें चाचा नेहरू कहा जाता था और आज उन्हें खुशी है कि वे चाचा नेहरू बनकर स्कूल में आए हैं।
इस अवसर पर स्कूल की नन्हीं छात्राओं ने भी कहा कि चाचा नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री थे और उनकी याद में ही बाल दिवस मनाया जाता है। मंदिर और स्कूल के प्रधान राजेश भाटिया ने बताया कि पिछले कई दशकों से यह स्कूल चलाया जा रहा है जिसमें बच्चों की शिक्षा पर बेहद ध्यान दिया जाता है और आज पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए बाल दिवस मनाया गया है। जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन पेश किए हैं।



