फरीदाबाद निवासियों की बुझेगी प्यास, कर रहे पूरे चुनावी वादें
आधा दर्जन ट्यूबवेल का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 20 सितंबर। फरीदाबाद में एनआईटी 86 के विधायक सतीश फागना और वार्ड नं. 5 के पार्षद जयवीर खटाना ने वार्ड की जनता को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए वार्ड में लगने वाले 6 ट्यूबेलों का उदघाट्न किया, उनका कहना था कि अब क्षेत्र की जनता को उचित मात्रा में पानी उपलब्ध होगा और लंबे समय से चली आ रही समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जीएसटी में बदलाब जनता के लिए इस दीवाली का बहुत बड़ा तोहफा है।
एनआईटी 86 के विधायक सतीश फागना का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन पर जनता को हमारे प्रधानमंत्री ने महंगाई से निजात दिलाने के लिए जीएसटी में जो बदलाब किया है। वह देश की जनता के लिए इस दीवाली का बहुत बड़ा तोहफा है।
उन्होंने कहा कि इस वार्ड में ट्यूबवेल लग जाने से लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या दूर होगी। वहीं, पूरे विधानसभा के लिए करोड़ों रुपये की लागत से नए प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और आने वाले समय में पानी की कोई कमी जनता को नहीं होने दी जाएगी। वहीं, वार्ड न. 5 के पार्षद जयवीर खटाना ने बताया कि इस वार्ड में पानी की समस्या को दूर करने के आलावा करोड़ों रुपये की लागत से वार्ड में आरएमसी रोड बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।




