Bilkul Sateek News
फरीदाबाद Ajay Verma। फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक भी बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुकेश निवासी न्यू जनता कालोनी ने पुलिस चौकी टाउन नंबर 2 में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 2 फरवरी 2024 को उसने अपनी बाइक रोज गार्डन के गेट के पास खड़ी की थी। जिसे कोई चुरा कर ले गया। जिस संबंध में थाना कोतवाली में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 कि टीम ने अमित (31) निवासी NIT फरीदाबाद को सेक्टर 56 टी प्वाइट से बाइक समेट गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है तथा नशे के लिए उसने यह बाइक चुराई थी।
आरोपी को न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।




