Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 10 जनवरी। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह राजा नाहर सिंह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि राजा नाहर को इतिहास में जगह नहीं मिली। जबकि 1857 की क्रांति में उनका अहम योगदान था। बीरेन्द्र सिंह ने हरियाणा सीएम की प्री-बजट की बैठक को लेकर कहा कि मैंने ऐसे कई सीएम देखे हैं।
बल्लभगढ़ में आज राजा नाहर सिंह का बलिदान दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेसी के वरिष्ठ नेता बीरेन्द्र सिंह पहुंचे। बीरेन्द्र सिंह ने राजा नाहर सिंह की प्रतिमा पर फूल अर्पित करते हुए कहा कि इतिहास के पन्नों में राजा नाहर सिंह को जगह नहीं दी गई। राजा नाहर सिंह ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी। लेकिन इतिहास में उनका जिक्र नहीं किया जाता है।
दिल्ली के 200 किलोमीटर के इलाके में रहने वाले लोगों ने हमेशा देश की आजादी की लड़ाई में सबसे ज्यादा योगदान दिया है। राजा नाहर सिंह का बलिदान हमेशा आनी वाली पीढ़ियों को प्रेरणा दे रहा है। उनको खुशी मिलती है कि आज का युवा उनके बारे में जानने की कोशिश कर रहा है। हम सभी को इस तरह के प्रोग्राम में अवश्य आना चाहिए। ताकि अपने वीर बलिदानियों के बारे में पता चले।
बीरेन्द्र सिंह से जब फरीदाबाद में सीएम सैनी द्वारा की गई प्री बजट मंथन बैठक को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसे सीएम उन्होंने कई देखे हैं। सरकार बस दिखावा करती है जमीनी स्तर पर लोगों के लिए काम नहीं किया जा रहा है। भाजपा सरकार बजट में हमेशा आम आदमी के साथ धोखा करती आई है।



