
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 1 मई। फरीदाबाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की 4 मई को होने वाली जन आभार रैली के लिए प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है। रैली एनआईटी विधानसभा में होगी।
स्थानीय विधायक सतीश फागना ने आज संवाददाता सम्मेलन में रैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनता द्वारा उन्हें चुने जाने को लेकर प्रदेश की हर विधानसभा में जन आभार रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वह जनता से सीधे रू-ब-रू होकर उनका धन्यवाद कर रहे हैं।
क्षेत्र के विधायक ने दावा किया कि यहां होने वाली मुख्यमंत्री की रैली ऐतिहासिक होगी और इस रैली के माध्यम से उनके द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर मांग पत्र रखा जाएगा। विधायक ने कहा कि वह सदन में अनऑथराइज्ड कॉलोनियों और अनऑथराइज्ड औद्योगिक क्षेत्र को नियमित करने की आवाज उठा चुके हैं और उन्हें उम्मीद है इस रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री अवश्य ही राहत प्रदान करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री का स्वागत करें और उनके विचारों को सुने।