Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 7 अक्टूबर। सूरजकुंड में 2 अक्टूबर से आयोजित हो रहे आत्म निर्भर भारत स्वदेशी दिवाली मेले का आज केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने समापन किया। इस अवसर पर उनके साथ पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा और तमाम विधायक गण मौजूद रहे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आने वाले सालों में सूरजकुंड में दिवाली मेले को और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि सूरजकुंड को दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर मजबूत करेंगे इस अवसर पर लोक कलाकारों ने स्टेज पर भव्य प्रस्तुतियां पेश की।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सूरजकुंड में जहां अंतर्राष्ट्रीय मेला हर साल लगाया जाता है वहीं दिवाली के त्योहार पर स्वदेशी दिवाली मेले का आयोजन किया गया है और इसे आने वाले सालों में और भी बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार मेले का थीम स्वदेशी रखा गया था और संदेश दिया गया था कि स्वदेशी अपनाओ और आत्मनिर्भर भारत बनाओ। उन्होंने कहा कि स्वदेशी निर्मित वास्तविक खरीदने और बेचने से भारत की ताकत बढ़ेगी ।
हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि सूरजकुंड शिल्प मेले के बाद दीवाली मेले को सरकार निरन्तर विस्तार देगी। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि जयंती की भी शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि पूर्व में मनोहर लाल के समय में सूरजकुंड मेले में जो बदलाव हुए उनकी छटा आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यकाल में निरन्तर बढ़ रही है l उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेशी को बढ़ावा दे रहे है और हरियाणा भी इस अभियान को आगे बढ़ा रहा है क्यूकि विकसित भारत का मार्ग आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी के रास्ते से जाता है।




