Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 27 जनवरी। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आज उत्तर भारत के कई राज्यों पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़ समेत कई जगहों पर सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है और मौसम सर्द हो गया है। इसके अलावा पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और सर्द हवाओं के चलते लोग आलाव जलाने को मजबूर हो गए हैं। वहीं, बाजारों से ग्राहक भी नदारद दिखाई दे रहे हैं l वहीं, फसलों के लिए यह बारिश वरदान समझी जा रही है और किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। वहीं, सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि दिल्ली एनसीआर के शहरों में इस बारिश से प्रदूषण से बड़ी राहत लोगों को मिलने वाली है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आज सुबह से ही बारिश हो रही है। जिसके चलते एक बार फिर सर्दी बढ़ गई है। आज हो रही बारिश के चलते बाजारों से ग्राहक नदारद है और वह खाली बैठे हैं। लोगों का कहना था कि सूखी ठंड से बचने के लिए बारिश भी निहायत जरूरी है, हालांकि इससे फसलों को बहुत फायदा होगा।
फिलहाल एक-दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। ठंडी हवाओं के चलते बाजारों में रौनक गायब हो गई है और लोग अपने घरों तक सिमट कर रह गए हैं। इसके बावजूद बारिश का लोगों ने स्वागत किया है l



