
गुरुग्राम: भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज शाम करीब 6 बजे भाजपा कार्यालय में होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
भाजपा सूत्रों के अनुसार भाजपा संगठन विस्तार और दिल्ली चुनाव पर चर्चा के अलावा कई अन्य मसलों पर भी चर्चा हो सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद यह पहली बड़ी बैठक है।