
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 9 अगस्त। गुरुग्राम नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव सोमवार को होगा। इन दोनों पदों का चुनाव काफी से समय से लंबित था।
सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर गुरुग्राम नगर निगम ने आज नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार सोमवार 11 अगस्त को इन दोनों पदों के लिए चुनाव होगा।
36 पार्षदों वाले निगम में भाजपा का दबदबा है, इसलिए दोनों पद भाजपा की झोली में ही जाएंगे। निगम चुनाव के परिणाम 12 मार्च को घोषित किए गए थे। वार्डों में 24 पर भाजपा प्रत्याशियों और 10 पर निर्दलियों की जीत हुई थी। जबकि कांग्रेस और जेजेपी के खाते में एक-एक सीट गई थी। वहीं, मेयर पद पर भी भाजपा की राज रानी मल्होत्रा ने विजय प्राप्त की थी। उन्होंने बहुत बड़े अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था।