Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 7 जनवरी। फरीदाबाद के व्यस्ततम बीके चौक पर नगर निगम के दो बुलडोजर अचानक से पहुंचे और सालों साल से स्थापित एक बस स्टैंड बूथ तोड़ दिया।
दरअसल केएल मेहता वूमेन कॉलेज से आने वाला बीके चौक की तरफ के इस रास्ते से एक स्लिप रोड़ निकाली जानी है, जो कि करीब 50 से 55 फुट चौड़ी होनी है। यह रोड नीलम चौक जो कि अब गुरु तेग बहादुर चौक कहा जाता है तक बनेगी। इस रोड के बनने से बीके चौक पर ट्रैफिक जाम की स्थिति मैं सुधार होगा, लेकिन इस सड़क पर दर्जनों रेहड़ी खोमचे वाले हैं जो ढाबा और चाय की दुकान चलाते हैं। इस रोड के बनने से उनके रोजगार पर भी असर पड़ेगा। जिसके चलते आज नगर निगम ने चेतावनी के रूप में बस स्टैंड बूथ को ध्वस्त किया, ताकि कल से कोई भी यहां अपनी रेहड़ी न लगाए और सड़क बनाने का काम शुरू किया जा सके।
इस मामले पर मौजूद नगर निगम के एसडीओ से जब बातचीत करने की कोशिश की गई तो ऐसे नोट रहे थे जैसे उन्होंने कोई जुर्म ही कर दिया हो और कमरे पर कुछ भी बताने से मना करते हुए दिखाई दिए। वहीं, उनके जाने के बाद जब निचले स्तर के अधिकारी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि कल शेष रोड का काम शुरू हो जाएगा।




