गुरुग्राम के उद्योगपतियों ने की सरकार से मांग
गुजरात के गाला की तर्ज पर बने बोर्ड
गुरुग्राम जिले में बने उद्योग कल्याण बोर्ड
गुरुग्राम की समस्याओं का होगा समाधान
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 20 मार्च। गुरुग्राम के उद्योगपतियों ने आज हरियाणा सरकार से गुजरात के गाला की तर्ज पर जिले में उद्योग कल्याण बोर्ड बनाने की मांग की। इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उद्योगपतियों ने कहा कि जिले में कुछ ऐसी समस्याएं हैं जिनका समाधान होना बेहद जरूरी है। हमें एक ऐसा कल्याण बोर्ड चाहिए जहां पर उद्योगपति अपनी सभी समस्याओं का समाधान करवा सकें।
उद्योगपतियों ने कहा कि उन्होंने सरकार से मांग की है कि उद्योग की कुछ ऐसी समस्याएं, जिनका समाधान होना बहुत जरूरी है। इसलिए गुरुग्राम जिले के अंदर एक उद्योग कल्याण बोर्ड बनना चाहिए, जिस तरह से गुजरात में औद्योगिक समस्याओं का समाधान करने के लिए गाला का गठन किया हुआ है। उसी तर्ज पर गुरुग्राम जिले में भी एक उद्योग कल्याण बोर्ड बनना चाहिए। जिससे तमाम उद्योगपति एक जगह जाकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सके।
उद्योगपतियों ने कहा कि गुरुग्राम राज्य का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है और हरियाणा सरकार को सबसे ज्यादा रेवेन्यू देता है। बजट में उद्योग को लेकर हरियाणा सरकार की तरफ से जो कदम उठाए गए हैं वह काबिल-ए-तारीफ हैं, लेकिन अभी भी कुछ ऐसी समस्याएं हैं जिनका समाधान होना चाहिए और इन समस्याओं का समाधान तभी हो सकता है जब गुरुग्राम में उद्योग कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए।
संवाददाता सम्मेलन में गुरुग्राम इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष जेएन मंगला, औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-37 (आईडीए) के अध्यक्ष केके गांधी और उद्योगपति गुंजन मेहता भी मौजूद थे।




