1857 क्रांति की पहली महिला वीरांगना अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस
लोधी समाज ने महारानी की तस्वीर पर किए पुष्प अर्पित
कहा- महारानी सिर्फ लोधी समाज की नहीं, बल्कि पूरे देश की वीरांगना
ब्ड सैनी से की प्रतिमा के अनावरण की मांग
2023 में स्थापित प्रतिमा आज भी ढकी हुई है कपड़े से
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 20 मार्च। 1857 क्रांति की पहली महिला वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर फरीदाबाद में दो और तीन नंबर चौक पर उनकी मूर्ति स्थल पर लोधी राजपूत जन कल्याण समिति द्वारा उनका बलिदान दिवस मनाया गया और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर समाज द्वारा पौधारोपण भी किया गया। लोधी समाज ने 2023 में यहां महारानी प्रतिमा स्थापित की थी, जो आजतक कपड़े से ढकी हुई है। समाज की मांग है कि महारानी की प्रतिमा का अनावरण हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी द्वारा किया जाए।
इस अवसर पर लोधी राजपूत जन कल्याण समिति के पदाधिकारी लखन सिंह लोधी ने बताया कि महारानी अवंती बाई लोधी 1857 क्रांति की वह पहली महिला थी, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया था और आज उनका 168वां बलिदान दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महारानी अवंती बाई लोधी सिर्फ लोधी समाज की नहीं थी बल्कि पूरे देश की वीरांगना है और उन्होंने हर नारी को संदेश दिया है कि नारी क्या कुछ नहीं कर सकती।
उन्होंने बताया कि महारानी अवंती बाई लोधी की मूर्ति की स्थापना 2023 में की गई थी और वह चाहते हैं कि मुख्यमंत्री द्वारा उनकी मूर्ति का अनावरण मान सम्मान के साथ किया जाए। उन्होंने बताया कि दो और तीन नंबर चौक के गोल चक्कर पर लोधी समाज ने ही इस मूर्ति की स्थापना की थी और जहां का तमाम रखरखाव लोधी समाज के लोग अपने पैसों से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के तमाम चौक चौराहों का सुंदर कारण हो चुका है और हम उम्मीद करते हैं कि प्रशासन इस चौक की भी सुध लेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं नवनियुक्त पार्षद भगवान सिंह ने भी वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया और उनकी कीर्ति का बखान किया। इस मौके पर उदयवीर शास्त्री ने कविता सुनाकर वीरांगना को याद किया।




