Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 29 दिसंबर। नोडल अधिकारी आरएस बाठ सोमवार सुबह-सुबह एक्शन मोड में दिखाई दिए। वे अपनी टीम के साथ इफ्को मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे। यहां पर कई रेहड़ी वाले अवैध चिकन बेच रहे थे। बाठ के आदेश पर उन रेहड़ियों को जब्त कर लिया गया।
मालूम हो कि बाठ का ये एक्शन बीते कई दिनों से जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को वह इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन पहुंचे और कार्रवाई को अंजाम देते हुए यह संदेश दिया कि अवैध कब्जों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाठ ने कहा कि हम रेहड़ी वालों के खिलाफ नहीं, बल्कि रेहड़ी माफिया के खिलाफ हैं।




