Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 30 दिसंबर। गुरुग्राम में अतुल कटारिया चौक पर अंडरपास के अप्रोच पर शेड/कैनोपी के निर्माण का कार्य आज से शुरू हो गया है। निर्माण कार्य 20 जनवरी तक जारी रहेगा।
इस दौरान आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतुल कटारिया चौक पर NH-08 से शीतला माता रोड पर अंडरपास के दोनों तरफ सडक मार्ग को बंद कर दिया गया है। वाहन चालक इस निर्माण कार्य के दौरान सर्विस रोड का प्रयोग करके अपने गंतव्य स्थान की ओर प्रस्थान करेंगे। यातायात पुलिस गुरुग्राम आमजन से अपील करती है कि इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखनें में यातायात नियमों का पालन करते हुए सहयोग करें।




