Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 6 जनवरी। गुरुग्राम नगर निगम ने सेक्टर 27 में रेन वाटर ड्रेनेज में सीवर लाइन जोड़ने पर दो घरों पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है।
वार्ड 25 के पार्षद अनूप सिंह और RWA-SECTOR 17 C के अध्यक्ष हितेश भारद्वाज ने बताया कि MCG सोमवार को सेक्टर 17 में उन लोगों के 25 हजार के दो चालान ने काटे हैं, जिन्होंने अपने घर का सीवर रेन वाटर ड्रेनेज में जोड़ रखा है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी मकान मालिक ने अपने घर की सीवर लाइन अन्य किसी लाइन में जोड़ रखी है तो वह एक अपराध है। उन्होंने सभी अनुरोध किया कि
(1) जिन्होंने अपने घरों का सीवर कनेक्शन, सीवर में नहीं जोड़ा है तो वे तुरंत प्रभाव से नियमित सीवर में जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दें।
(2) अपने वाहन व रैंप को पानी से न धोये, इससे सड़कों पर पानी फैलता है।
उन्होंने कहा कि भारी चालान से बचने के लिए पानी की बर्बादी को तुरंत रोकें।



