
वार्षिकोत्सव, राम नवमी पर्व और शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 23 मार्च। आर्य समाज सेक्टर-7 ने आज यहां प्रभातफेरी निकाली। आर्य समाज सेक्टर-7 के वार्षिकोत्सव और राम नवमी पर्व व शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सुबह 6 बजे निकाली गई प्रभातफेरी सेक्टर-7 एक्सटेंशन आर्य समाज से होकर सुबह सवा सात बजे मंदिर वापस पहुंची।
प्रभातफेरी में शामिल श्रद्धालुओं का सेक्टर-7 में जगह-जगह पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। प्रभातफेरी का संचालन हर्षप्रिय आर्य ने किया था। भारत रतन मेहता ने ओम ध्वज दिखा कर प्रभातफेरी को शुरू करवाया। प्रभातफेरी में ओम प्रकाश चुटानी, महेश मंगला, राजेश आर्य, सुषमा आर्य, उर्मिल आर्य, श्रेया रेलन, सुषमा बुधिराजा, वंदना रेलन ने भजन और देशभक्ति के गीत गाए।
आर्य केंद्रीय सभा के प्रधान अशोक आर्य ने प्रभातफेरी में आए श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया। प्रभातफेरी में आर्य केंद्रीय सभा के प्रधान अशोक आर्य, भारत भूषण आर्य, नरेंद्र आर्य, धर्मेंद्र बजाज, बलदेव कृष्ण गुगलानी, अनूप कुब्बा, वेद प्रकाश डुडेजा, विकास रेलन, श्यामा जैन, ज्योत्सना बजाज, गायत्री गोसाई, सीमा कपूर, जय राज वर्मा और सतीश पुल्यानी भी शामिल हुए।