Bikul Sateek News
गुरुग्राम, 27 अक्टूबर। डीटीपीई अमित मधोलिया उर्फ टाइगर की टीम ने आज सेक्टर 50 पुलिस स्टेशन के अंतर्गत् Rosewood City में सफलतापूर्वक सीलिंग अभियान चलाया।
टाइगर की टीम ने Rosewood City के ई ब्लॉक में पार्क क्षेत्र में बनी एक अनधिकृत दुकान को सील किया। इसके बाद टीम ने सी ब्लॉक में स्टिल्ट क्षेत्र में बने एक अनधिकृत निर्माण को सील किया।
टीम ने ई-पोर्टल से प्राप्त शिकायत के आधार सी ब्लॉक में स्टिल्ट क्षेत्र में 5 कमरों के एक अनधिकृत निर्माण को भी सील किया। इसके अलावा टीम ने बुलडोजर से रोजवुड सिटी में अतिक्रमणों को भी हटाया।




