Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 17 नवंबर। गुरुग्राम में नगर निगम ने मीट की दुकानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। निगम ने दुकानों के बाहर मीट शॉप का नाम लिखने और दुकानों के अंदर पाइप पर मीट को टांगने को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। दुकानदार ना तो अब मीट को पाइप पर टांग सकेंगे और ना ही दुकान के बाहर अपना नाम लिख सकेंगे।
निगम ने सोमवार को बसई रोड पर एक दर्जन से ज्यादा दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की। सीएमओ आशीष सिंगला के आदेश पर निगम यह कार्रवाई कर रहा है।




