
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम नगर निगम की मेयर बनी भाजपा की राज रानी मल्होत्रा
एक लाख 79 हजार 485 वोट से जीत दर्ज की
भाजपा प्रत्याशी राज रानी 179485 वोट से आगे
Round 8: बीजेपी मेयर प्रत्याशी राज रानी 149990 वोट से आगे
भाजपा प्रत्याशी राज रानी 114869 वोट से आगे
राजरानी 95845 वोट से आगे
गुरुग्राम नगर निगम का तीसरा राउंड हुआ पूरा
तीसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा ने बनाई बड़ी बढ़त
तीसरे राउंड के बाद राजरानी मल्होत्रा 57952 वोट से आगे
कांग्रेस की सीमा पाहुजा दूसरे नंबर पर
गुरुग्राम, 12 मार्च। गुरुग्राम में इस समय निकाय चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। सबसे पहले मेयर के मतों की गिनती हो रही है। यह गिनती 11 बजे तक पूरी होने की संभावना है। मेयर पद पर कांग्रेस की सीमा पाहुजा और भाजपा की राज रानी मल्होत्रा के बीच सीधा मुकाबला है।
पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और इसमें राज रानी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी से खासी बढ़त बना ली है। इस राउंड में वार्ड 19 से 24 तक की गिनती हुई है। कुल पड़े मतों में से राज रानी को 4905 मत मिले हैं, जबकि सीमा पाहुजा को 1605 मत मिले है। 304 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है।