
file image source: social media
Bilkul Sateek News
पानीपत की नई मेयर होंगी भाजपा की कोमल सैनी, कांग्रेस को 95 हजार वोटों से हराया
हरियाणा निकाय चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। अंबाला और सोनीपत में मेयर पद पर उपचुनाव हुए थे। इससे पहले 10 मेयर पदों में से 6 पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस और एक पर हरियाणा जन चेतना पार्टी विराजमान थी। मानेसर नगर निगम नया बना है। यहां पहली बार मेयर के लिए वोट पड़े हैं। पानीपत नगर निगम में 9 मार्च को मत डाले गए थे। बाकी सभी जगह 2 मार्च को मतदान हुए थे। हरियाणा निकाय चुनाव की मतगणना की हर अपडेट आपको यहां मिलती रहेगी…
अंबाला से बीजेपी मेयर उम्मीदवार शैलजा सचदेवा जीत गई हैं.
सिरसा। सातवां राउंड की गिनती पूरी।
-BJP+HLP प्रत्याशी वीर शांति स्वरूप 7382 वोट से आगे
– कांग्रेस प्रत्याशी जसविंदर कौर 19747 वोट लेकर दूसरे स्थान पर
– BJP+HLP प्रत्याशी वीर शांति स्वरूप को मिले 27129 वोट
– राजू 7750