
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 29 जुलाई। निशित कटारिया हरियाणा युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि निशित कटारिया को तत्काल प्रभाव से हरियाणा युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है।
पत्र में आगे कहा गया है कि भारतीय युवा कांग्रेस को विश्वास है कि निशित कटारिया, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा से काम करेंगे। मालूम हो कि निशित कटारिया पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के पुत्र हैं।