
पुलिस-पब्लिक के बीच आपसी तालमेल व समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से एसीपी ने किया गांव का दौरा
गुरुग्राम: 16 फरवरी। पुलिस उपायुक्त पश्चिम करण गोयल हप्स के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त शिवा अर्चन ने गांव साढराना का दौरे किया। उन्होंने पंचायत के सदस्यों व ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान अपराधों की रोकथाम व अपराधों का मूल्यांकन कर उनके निवारण, रोकथाम, किरायेदारों की वेरिफिकेशन करवाने, अपराधियों की पहचान, साईबर संबंधित अपराधों तथा कानून व्यवस्था व शान्ति बनाए रखने के बारे में विस्तार चर्चा की गई।
सभी पंचायत सदस्यों व गांववासियों को अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा गया, ताकि आपराधिक गतिविधियां पर रोकथाम में मदद मिल सके। गांववासियों, सदस्यों व पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए ग्रुप में नियमित रूप से जानकारी व सूचनाएं आदान-प्रदान करने के बारे में बताया गया। इन दौरान में उपस्थित सदस्यों को साईबर अपराधों की रोकथाम करने के उपायों के बारे में बताया। अनुरोध किया कि वे सभी लोगों को साईबर अपराधों की जानकारी दी, उन्हें इन अपराधों से बचने के उपाय बताए। इस दौरान सभी व्यक्तियों, सदस्यों को अपने आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने व किसी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु की जानकरी तुरन्त पुलिस को देने की हिदायत दी गई। इन दौरान में सभी गांववासियों,सदस्यों व लोगों द्वारा दिए गए सुझावों पर संज्ञान लेते हुए आपसी सहयोग करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।