
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने लगाया शिविर, किया जागरूक
पारंपरिक की बजाय अत्याधुनिक तकनीक से खेती करने की दी सलाह
रसायनों का प्रयोग बंद कर जैविक खेती करने के लिए किया प्रोत्साहित
मोटा अनाज उगाने के लिए भी किया प्रेरित
बहादुरगढ़ (प्रदीप धनखड़), 30 जनवरी। किसानों की आय दोगुनी हो और लोगों को पोषक आहार मिले इसके लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने शिविर लगाकर बहादुरगढ़ जिले के लगभग 500 किसानों को जागरूक किया। इसमें खाद्य एवं पोषण सुरक्षा-पोशाक अनाज अभियान के तहत किसानों को फसलों को बेहतर तरीके से उगाने की सलाह दी गई। शिविर में कृषि वैज्ञानिकों ने दोगुनी आय और पोषक आहार के लिए किसानों को पारंपरिक खेती की बजाय आधुनिक तकनीक के जरिए खेती करने की सलाह दी।
कृषि अधिकारियों ने किसानों को खाद्य एवं पोषण सुरक्षा- पोशाक अनाज अभियान के तहत मोटा अनाज जैसे बाजरा, चना, कुट्ट, ज्वार और रागी जैसी पोषक फसलें उगाने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बागवानी विभाग, मत्स्य पालन और पशुपालन विभाग ने भी किसानों को भी उन्नत बीज और पशुओं की अच्छी नस्लों के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में जिले भर के करीब 500 किसानों ने भाग लिया।
उप मंडल कृषि अधिकारी सुनील कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों पर रसायनों का प्रयोग बंद करने और जैविक खेती अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने बताया कि जिले भर के 100 से ज्यादा किसान अब जैविक खेती अपना चुके हैं, जो पहले के मुकाबले अधिक फसल ले रहे हैं और ज्यादा मुनाफा भी कमा रहे हैं।