Bilkul Sateek News
रेवाड़ी, 25 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन पर आज रेवाड़ी शहर भक्ति और उत्साह के रंगों में सराबोर नजर आया। इस विशेष दिन को आध्यात्मिक और सेवा भाव से मनाने के उद्देश्य से शहर के प्रतिष्ठित BMG एलिगेंट सिटी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुबह ‘रुद्राभिषेक’ और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं भाजपा रेवाड़ी के जिला कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा की देखरेख में आयोजित इस अनुष्ठान में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। मंदिर का प्रांगण ओम नमो शिवाय: के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। जिला अध्यक्ष वंदना पोपली की अगुआई मे उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर वंदना पोपली और रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव ने मुख्यमंत्री सैनी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामना प्रेषित की।
डॉ वंदना पोपली ने कहा, “नायब सिंह सैनी एक ऐसे जननायक हैं, जिन्होंने बहुत ही कम समय में अपनी सादगी और कार्यकुशलता से हरियाणा के हर वर्ग के दिल में जगह बनाई है। उनका जीवन ‘सेवा, संगठन और समर्पण’ का एक जीवंत उदाहरण है।”
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री सैनी को और अधिक शक्ति और ऊर्जा प्रदान करें, ताकि वे हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें। मुख्यमंत्री का विजन समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है, और हम सब उनके सिपाही बनकर इस संकल्प को पूरा करेंगे।

इस अवसर पर सफाई आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार के साथ साथ भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चौहान, उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिला सचिव दिनेश यादव, मंडल प्रभारी वीरेंद्र छीलर, जिला मीडिया प्रभारी जतिंन अरनेजा, नगरपरिषद पूर्व वाइस चेयरमैन श्यामसुंदर चुघ, सी एम विंडो एमिनेंट पर्सन सुरेन्द्र वशिष्ट, मुकेश सैनी, ओमप्रकाश चौहान, कुलदीप यादव, सी डब्लू सी मेंबर नीतू चौधरी, पूर्व पार्षद बलजीत यादव, रमेश भलिया, भूपिंदर गुप्ता, रमेश मोरवाल, विनय जेलदार, युवा कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य नेहा शर्मा, अमृत कला टिकनिया, अजय कांटीवाल, जोगिंदर यादव, अजय रंगा, एडवोकेट गुरदयाल, एक भारत श्रेष्ठ भारत के जिला सह संयोजक ऐडवोकेट मुकेश रँगा, कष्ट निवारण समिति सदस्य सतीश बत्रा, मंडल महामंत्री बावल निहाल चोकन, प्रदेश कार्यकारी सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा कुमारी गीता, मनीष टीकानीया, वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी तिवारी, संजय बड़गुर्जर, शील जैन और नरेंद्र धामलाका भी मौजूद थे। आरती और प्रसाद वितरण के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ।



