
चंडीगढ़: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि हरियाणा के डार्क जोन ब्लॉकों में गिरते भूजल स्तर में सुधार के लिए केंद्र सरकार प्रभावी कदम उठाएगी। उन्होंने बताया कि देशभर के लगभग 150 जिलों के कई ब्लॉक डार्क जोन में आ चुके हैं, जिनमें हरियाणा के जिले भी शामिल हैं।
केंद्रीय मंत्री पाटिल ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय का लक्ष्य हरियाणा के डार्क जोन ब्लॉकों को पुनर्जीवित करना है, लेकिन यह कार्य जनभागीदारी के बिना संभव नहीं होगा। मंत्रालय भूजल पुनर्भरण और जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं पर काम कर रहा है, जिससे पानी की समस्या को प्रभावी रूप से हल किया जा सके।
मंत्री ने यह भी बताया कि केंद्रीय बजट में हरियाणा को विकास परियोजनाओं के लिए बजट आवंटित हुआ। साथ ही राज्य अनुदान भी प्राप्त हुआ है, जिससे हरियाणा तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।