चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार वकीलों और न्यायपालिका को आवश्यकता अनुसार हर संभव योगदान दे रही है।
सरकार वकीलों के लिए आधुनिक सुविधाएं, तकनीकी संसाधन और प्रशिक्षण कार्यक्रम सुनिश्चित कर रही है, ताकि सभी अपने कार्य को और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें।
उन्होंने कहा कि वकीलों और न्यायपालिका के बीच तालमेल, पारदर्शिता और नैतिकता का होना जरूरी है। कानून का शासन किसी भी लोकतांत्रिक देश की नींव है।
वकालत का क्षेत्र केवल कानून के ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि वकील समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने में अपनी भूमिका निभाते हैं।



