
Bilkul Sateek News
चंडीगढ़: हरियाणा में अगले दो-तीन दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ आगे की ओर निकल चुका है। 10 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा।
हालांकि, उत्तर-पश्चिमी दिशा की ठंडी हवाएं चलेंग, जिसके कारण दिन-रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इन 2-3 दिनों के दौरान जमीनी स्तर पर कोहरा छाने की संभावना कम है। लेकिन, जिन हिस्सों में धूप निकली है, वहां सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी दिशा की हवाएं उसे टिकने नहीं देंगी। जहां हवाओं की गति कम रही, वहां कोहरा दोपहर तक देखने को मिल सकता है। अपर लेवल का कोहरा देखने को मिल सकता है। जिसके कारण कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिल सकती हैं। 10 जनवरी के बाद एक ओर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावनाएं हैं।