Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम 1 April! के राजीव नगर इलाके में बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किलकारी पाठशाला के प्रांगण में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कैंप में सामान्य चिकित्सा के साथ-साथ हड्डी रोग, हृदय रोग, स्त्री रोग, दंत चिकित्सा, ईएनटी और सर्जरी से संबंधित जांच और परामर्श मुफ्त में उपलब्ध कराया गया। अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह दी।

मेडिकल टीम में डॉ. सुभाष खन्ना, डॉ. टी.एन. आहूजा, डॉ. मधुर जैन, डॉ. नीति कुमार खन्ना, डॉ. विक्रांत खन्ना और डॉ. एनपीएस वर्मा जैसे विशेषज्ञ शामिल रहे। यह आयोजन चौधरी मोरध्वज जी की पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया था। कार्यक्रम को महा मंडलेश्वर श्री स्वामी धर्मदेव जी महाराज के आशीर्वाद और आश्रम हरि मंदिर पटौदी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
इसमें चौधरी मोरध्वज मानव कल्याण ट्रस्ट, मियांवाली बिरादरी गुरुग्राम, पंजाबी बिरादरी महासभा गुरुग्राम, कल्याणी अस्पताल गुरुग्राम, द सेंट्स फाउंडेशन और निरामया चैरिटेबल ट्रस्ट सहित कई सामाजिक संस्थाओं का सहयोग रहा।
आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें।





