
Bilkul Sateek News
चंडीगढ़, 10 जून। जननायक जनता दल (JJP) ने संगठन नवनिर्माण के तहत महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और डॉ. केसी बांगड़ को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई हैं।
इनमें को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव,
राजेंद्र लितानी को राष्ट्रीय संगठन सचिव, रणधीर सिंह झांझड़ा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, धर्मबीर सिहाग को राष्ट्रीय कार्यालय सचिव, दलबीर धनखड़ को राष्ट्रीय प्रचार सचिव और पूर्व वीसी अजमेर सिंह मलिक को अनुशासन समिति का चेयरमैन बनाया गया है।
वहीं, एडवोकेट कलम सिंह, रिटायर्ड ईआईसी निहाल सिंह, एडवोकेट विजय बंसल, एडवोकेट अदरीश खान और पूर्व सूचना आयुक्त एडवोकेट पंकज मेहता को सदस्य बनाया गया है।