शिकायतकर्ता लड़की व अमित जिंदल पर केस दर्ज
चंड़ीगढ़, 6 फरवरी। भाजपा नेता के विरुद्ध कसौली दुष्कर्म के मामले में शिकायतकर्ता लड़की और सोनीपत के अमित बिंदल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। मामले में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 पुलिस ने सेक्टर-4 निवासी बीजेपी नेता रॉकी मित्तल की शिकायत पर नांगलाेई दिल्ली निवासी शिकायतकर्ता प्रिया, महक, अमित बिंदल और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महक और भाजपा नेता अमित बिंदल को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि रॉकी मित्तल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पंचकूला थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि हनीट्रैप में फंसाकर ये लोग पैसे की डिमांड कर रहे थे। कसौली दुष्कर्म मामले की पीड़िता ने आज पुलिस थाना कसौली में महिलाओं के साथ आकर प्रदर्शन करने की सूचना से पुलिस सतर्क रही। इस सूचना के बाद थाने में गढ़खल चौकी से भी महिला पुलिसकर्मियों को थाने में बुलाया गया था। हालांकि, पीड़िता द्वारा दिन में साढ़े 11 बजे धरना प्रदर्शन करने की चेतवानी दी गई थी, लेकिन दोपहर बाद तक भी कोई भी थाना परिसर में नहीं पहुंचा।
धरना प्रदर्शन की सूचना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले ही थाने में अतिरिक्त महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी थी।
गौरतलब है कि बीते दिसंबर में पुलिस थाना कसौली में एक महिला ने आरोप लगाया था कि जुलाई 2023 में कसौली के एक होटल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और रॉकी मित्तल ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामला दर्ज होने के बाद कसौली पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान करवाकर होटल में ले जाकर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लिया था।
हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने इसको अपने खिलाफ साजिश बताते हुए इस मामले को झूठा करार दिया है। वहीं, रॉकी मित्तल ने शिकायतकर्ता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रॉकी मित्तल का आरोप है कि ये लोग हनीट्रैप में फंसाकर पैसे की डिमांड कर रहे थे।

संबंधित कहानियां


