गुरुग्राम, 15 फरवरी। जिला में निकाय चुनाव के अंतर्गत जारी नामांकन प्रक्रिया का सोमवार 17 फरवरी को अंतिम दिन है। ऐसे में अंतिम दिन प्रत्याशियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने रविवार को सभी संबंधित एआरओ कार्यालय में बनाए गए हेल्प डेस्क व नो ड्यूज सर्टिफिकेट देने के लिए बनाए गए सभी सिंगल विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम खुले रखने के निर्देश दिए हैं। रविवार का अवकाश होने के कारण कोई नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।




