file photo source: social media
गुरुग्राम, 15 फरवरी। अपराध शाखा सोहना पुलिस टीम ने आज ओल्ड सोहना अलवर रोड से एक युवक को गिरफ्तार कर उससे हथियार बरामद किया है। आरोपी की पहचान गौरव निवासी गांव तिगांव जिला फरीदाबाद के रूप में हुई। पुलिस टीम ने उससे देशी पिस्टल व कारतूस बरामद किया। आरोपी गौरव के खिलाफ पुलिस थाना शहर सोहना में धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।




