
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 8 जून। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत् आने वाली श्री राम कच्ची कॉलोनी में विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए एक करोड़ 11 लाख की लागत से बनने वाली गलियों का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नायब सिंह सैनी की सरकार ने हरियाणा में 1000 कॉलोनी को पक्का करने का काम किया है और आज इस विधानसभा में श्री राम कॉलोनी से विकास कार्यों की शुरुआत की गई है और विधानसभा के चुनाव में इन कॉलोनी को पक्का करवाने और विकास कार्य करवाने का जो मैंने वादा किया था उसकी शुरुआत आज से हो गई है और इलाके की कोई भी कॉलोनी कच्ची नहीं रहेगी सभी में विकास कार्य तेजी से करवाए जाएंगे।
गोयल आज फरीदाबाद विधानसभा के अंतर्गत् आने वाली श्री राम कॉलोनी में पहुंचे जहां स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने श्री राम कॉलोनी में एक करोड़ 11 लाख की लागत से बनने वाली गलियों को पक्का करवाने के लिए विकास कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 2014 में भी जब वह मंत्री बने थे तब उन्होंने इस क्षेत्र की राहुल कॉलोनी जो बिल्कुल कच्ची थी उसे डेढ़ सौ करोड़ की लागत के विकास कार्यों से पक्का करवाया गया था और अब 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने वादा किया था कि वह इस क्षेत्र की कच्ची कॉलोनी का विकास करवाएंगे जिसके चलते आज उन्होंने विकास कार्यों की शुरुआत कर दी है और क्षेत्र की कोई भी अन्य कालोनियां विकास कार्यों से वंचित नहीं रहेगी और तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इस मौके पर स्थानीय निवासी जेजु ठाकुर ने कहा कि 2014 में मंत्री रहते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने क्षेत्र में विकास कार्य करवाए थे उसके बाद भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णा पाल गुर्जर ने भी क्षेत्र का विकास करवाया। और अब 2024 के चुनाव जीतने के बाद मंत्री विपुल गोयल ने आज से विकास कार्यों की शुरुआत करती है जिसके तहत श्री राम कॉलोनी की कई गलियां एक करोड़ 11 लाख की लागत के विकास कार्यों से पक्की होगी, जिसके लिए वह सभी लोग विपुल गोयल का दिल से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री ने उनसे वादा किया है कि वह क्षेत्र की तमाम कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं और विकास कार्य करवाएंगे।