
जुम्मे की नमाज के लिए मस्जिद गया था 15 वर्षीय फैजान
घर नहीं लौटने पर देररात तक परिजन करते रहे तलाश
अरावली के जंगलों में मिली लाश
शरीर पर थे कई चोटों के निशान
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 15 मार्च। यह तस्वीर बड़खल क्षेत्र के 15 वर्षीय फैजान की है। जो कल दोपहर 12 बजे जुम्मे की नमाज के लिए मस्जिद गया था। लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। परिजन देररात 2 बजे तक फैजान की तलाश करते रहे, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। सुबह परिजनों को जमाई कॉलोनी के पास अरावली के जंगलों में एक बच्चे की लाश मिलने की सूचना मिली। घबराए परिजन तुरंत वहां पहुंचे तो उनका डर हकीकत में बदल गया। वहां पर फैजान की लाश पड़ी हुई थी। जिसे देखने के बाद उनके मुंह से शब्द ही नहीं निकल पा रहे थे और आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिचितों ने बताया कि फैजान के शरीर पर चोटों के कई निशान है, जिसे देखकर लगता है कि उसकी किसी ने बेरहमी से हत्या की है।
फरीदाबाद के बड़खल क्षेत्र का रहने वाला 15 वर्षीय फैजान कल काला कुर्ता पजामा और सिर पर मुस्लिम टोपी पहनकर बड़ी खुशी खुशी मस्जिद तो गया था, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों और पड़ोसियों ने फैजान की तलाश कल रात दो बजे तक कि लेकिन फैजान कहीं नहीं मिला। आज फैजान के परिजनों को सूचना मिली कि जमालपुर के पास अरावली के जंगलों में एक बच्चे की लाश मिली है तो परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। लाश की पहचान फैजान के रूप में हुई।
मौके पर मौजूद निवासियों और परिचितों ने बताया कि यह लाश फैजान की ही है। फैजान के शरीर पर कईं चोट के निशान भी हैं, जिसे देखकर साफ लगता है कि फैजान की किसी ने निर्मम हत्या की है। परिचितों ने बताया कि फैजान बहुत ही अच्छा बच्चा था और कल जुम्मे की नमाज पढ़ने के लिए दिन में करीब 12 बजे घर से निकला था। जिसे कोई मस्जिद से ही बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और बेरहमी से उसकी जान ले ली। उन्होंने कहा कि इस हत्या के पीछे जो भी हो पुलिस उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। वहीं, फैजान के परिजन बोलने के हालात में नहीं है और पुलिस भी ऑफ रिकॉर्ड जांच की बात कह रही है।