
अदालत ने एक को न्यायिक हिरासत में भेजा
तीन को पुलिस रिमांड में भेजा
पुलिस ने अब तक पांच गो तस्करों को पकड़ा
एडवोकेट ने कहा, सभी के खिलाफ पुख्ता सबूत
एडवोकेट ने इनमें से एक को दिसंबर में पकड़ा था
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 24 जनवरी। फरीदाबाद में आज चार गो तस्करों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने इनमें से एक को न्यायिक हिरासत में और तीन को पुलिस रिमांड में भेज दिया। पुलिस की अपराध शाखा ने दिसंबर 2024 से लेकर अब तक पांच गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लंबे से समय से गो तस्करी में लगे हुए थे। ये अभी तक सैकड़ों गाय कटने के लिए मेवात भेज चुके हैं। इनमें से अधिकांश गो तस्कर हिंदू हैं। शिकायतकर्ता एडवोकेट अशोक ने बताया कि इन सभी के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। एडवोकेट अशोक ने इनमें से एक गो तस्कर को दिसंबर में रंगे हाथ पकड़ा था।
फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच टीम ने दिसंबर 2024 में पकड़े गए गो तस्कर मामले में अब तक कुल पांच गो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके ऊपर बड़े पैमाने पर गोकशी करने के आरोप हैं। इनमें से तीन को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि उनके अन्य साथियों की तलाश की जा सके। जबकि एक को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हैरानी की बात है कि लगभग सभी आरोपी हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और पिछले लंबे समय से गो तस्करी के गोरख धंधे में लगे हुए थे।
पिछले साल दिसंबर को शिकायतकर्ता एडवोकेट अशोक ने एक गो तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा था। जिसमें स्थानीय लोगों ने भी मदद की थी। उसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया था। आज इस मामले में अन्य आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में शिकायतकर्ता एडवोकेट अशोक ने बताया कि इन सभी लोगों द्वारा गो तस्करी करने के उनके पास पुख्ता सबूत हैं और क्राइम ब्रांच ने इस मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो सराहनीय है। उनका कहना था कि अब तक यह सैकड़ों गाय की तस्करी कर उन्हें मेवात में काटने के लिए भेज चुके हैं।