
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 25 अप्रैल। गुरुग्राम पुलिस ने नाइजीरियाई महिला को नशीले ड्रग उपलब्ध करवाने को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल को अपराध शाखा सिकंदरपुर ने सेक्टर-54 में पारस बिल्डटेक के पास से नाइजीरिया मूल की एक महिला को अवैध मादक पदार्थ समेत गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान च्तंपेम व्ेपइम (उम्र-28 वर्ष) निवासी नाइजीरिया वर्तमान निवासी लोहिया अपार्टमेंट महरौली, दिल्ली के रूप में हुई थी।
पुलिस उसके पास से 13.8 ग्राम अवैध एमडीएमए बरामद की थी।
आरोपी महिला ने बताया था कि वर्ष-2011 में भारत आई थी। महिला को ये अवैध मादक पदार्थ सप्लाई के लिए दिल्ली से एक अन्य नाइजीरियन व्यक्ति देता था।
जिसके बाद अपराध शाखा सिकंदरपुर प्रभारी करमजीत की टीम ने इस मामले में कल एक नाइजीरिया मूल के व्यक्ति को सिकंदरपुर घोसी पहाड़ी रोड़ से पकड़ा आरोपी की पहचान म्संउंतन म्कनइनपेप च्ंेबंस निवासी नाइजीरिया हाल निवासी बसंत कुंज एनक्लेव नंगल देवत महरौली, दिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी वर्ष-2011 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था। पुलिस टीम आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।