फिरोजपुर झिरका, 15 फरवरी। गांव घाटा शमशाबाद में आज दोपहर बाद सिगरेट की डिब्बी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले और पथराव हो गया। इसमें दो महिलाओं सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार घाटा शमशाबाद में किराने की एक दुकान से सिगरेट की डिब्बी खरीदने को लेकर दुकानदार का ग्राहक से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गांव के ही दो पक्षों में लाठी डंडे और जमकर पत्थर बाजी हुई। सरपंच के घर पर भी पथराव और तोड़फोड़ की गई। झगड़े में दो महिलाओं सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। डॉक्टर ने बताया कि एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से लगभग नौ लोग घायल हुए हैं। जिनका प्राथमिक चिकित्सा का उपचार देने के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया है। मामले में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं की गई है। थाना प्रबंधक अमन सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित कहानियां



