Bilkul Sateek News
फरीदाबाद Ajay Verma। फरीदाबाद पुलिस ने बेटे की हत्या कर लाश को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रंग देने की कोशिश करने वाले पिता को दो बेटों समेत गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना आर्दश नगर के अंर्तगत 15/16 सितम्बर की रात को कृष्ण निवासी सुभाष कॉलोनी की मृत्यु हुई थी। जिसके संबंध में उसके घरवालों ने कृष्ण द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बारे में बतलाया था। कृष्ण के शरीर पर चोट के निशान थे। जिस के बारे में थाना आदर्श नगर टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि कृष्ण की उसके पिता व दोनों भाइयों ने पीट पीट कर हत्या कर दी है और आत्महत्या का रूप देने के लिए उसकी लाश को फांसी से लटका दिया है। जिस पर हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 कि टीम ने कार्रवाई करते हुए कृष्ण के पिता धनीराम(65), भाई सुरज(19) और सुदामा(28) निवासी सुभाष कॉलोनी बल्लबगढ़ फरीदाबाद से गिरफ्तार किया।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि कृष्ण शराब पीने का आदी था तथा शराब पीने के बाद वह घर में अक्सर पिता व भाइयों के साथ झगड़ा करता था। 15/16 सितम्बर की रात को भी वह शराब पीकर घर आया था तथा झगड़ा करने लगा जिस पर भाई सुदामा, सूरज व पिता ने कृष्ण के साथ मारपीट की। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। जिसके बाद आरोपियों ने मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए कृष्ण की लाश को फंदे से लटका दिया।
आरोपियों को पूछताछ के लिए न्यायलय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।




