Image Source : Social Media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 19 अक्टूबर। गुरुग्राम पुलिस ने होटल में विदेशी नागरिकों द्वारा लड़ाई-झगड़ा करने के मामले में होटल मालिक, मैनेजर और महिला समेत 5 विदेशी नागरिकों को पकड़ा है। पुलिस ने इसके अलावा बिना सी-फॉर्म भरे और विदेशियों के रिकॉर्ड सुनिश्चित किए बिना होटल में ठहराने पर की होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई भी की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सदर पुलिस को कल सेक्टर-38 एक होटल में विदेशी नागरिकों द्वारा लड़ाई-झगड़ा करने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई। पुलिस तुरंत GILL COMFORT INN होटल सेक्टर-38 पहुंची। वहां उसे विदेशी मूल के कुछ नागरिक होटल से निकलकर भागते दिखाई दिए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 5 विदेशियों को पकड़ा। जिनकी पहचान KENVIN, IKECHUKWU BOTH R/O LAGOS NIGERIA, DLUCHUKWU R/O DELTA NIGERIA, OTUNBA @ GBENBA R/O EDO NIGAERIA, BELAA FOSUAA (WOMEN) R/O GHANIAN NIGERIA रूप में हुई। पुलिस
ने उनसे वीजा, पासपोर्ट व संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो उन्होंने कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाए।
पुलिस ने इस संबंध में होटल मालिक विक्टर सिंह निवासी मान कॉलोनी जिला भिवानी (हरियाणा) और होटल मैनेजर रिंकू निवासी सैलानी जिला हापुड़ (उत्तर-प्रदेश) से नाईजीरिया मूल के नागरिकों के बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा विदेशी नागरिकों का ना तो सी-फॉर्म भरा गया था और ना ही पुलिस को इनके सम्बन्ध में कोई सूचना देना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को भी पकड़ लिया।
होटल मालिक व मैनेजर द्वारा विदेशी नागरिकों के सम्बन्ध में पुलिस को सूचना ना देने व इनके ठहरने से सम्बन्धित रिकॉर्ड सुनिश्चित ना करने पर तथा विदेशी नागरिकों द्वारा लड़ाई-झगड़ा करने तथा उनके पास कोई वैध पासपोर्ट/वीजा/दस्तावेज नहीं मिलने पर उनके खिलाफ पुलिस थाना सदर में विदेशी अधिनियम व BNS की सम्बंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि विदेशी नागरिक अन्य नाइजीरियन व्यक्तियों के साथ मारपीट करने की नीयत से होटल में इकठ्ठा हुए थे। पुलिस द्वारा होटल मैनेजर रिंकू व होटल मालिक विक्टर सिंह को अभियोग में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया गया। वहीं नाइजीरियन मूल की 1 महिला सहित सभी 5 आरोपियों को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत भेजा गया है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।



